पढ़ाई में मन कैसे लगाएं – जानिए असरदार और आसान तरीके

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं – जानिए असरदार और आसान तरीके

क्या आपका भी मन पढ़ाई भी नहीं लगता है, तो अब परेशान मत होइए मैं इस पोस्ट में आपको बताऊंगा कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं जिससे आप अपने रिजल्ट में अच्छे अंक लेकर आओगे और आपको खुद पर यकीन नहीं होगा कि आपने इतनी बड़ी मुकाम हासिल कर ली है।

पढ़ाई में मन कैसे लगाएं – जानिए असरदार और आसान उपाय

नए-नए छात्रों के मन में अक्सर यह विचार आते रहते हैं कि मैं टीवी देखूं, मोबाइल देखु,दोस्तों के साथ घूमने जाऊ।इस तरह के सवाल आते रहते हैं, और वह जब भी पढ़ाई करने बैठते हैं उनको आलसी आती रहती है। वह पढ़ाई के दौरान 10 मिनट भी नहीं बैठ पाते हैं, इसलिए अब मैं आपके लिए इस समस्या का समाधान लेकर आया हूं कि पढ़ाई में मन कैसे लगाएं।

इस पोस्ट में आपको बताऊंगा कि आप पढ़ाई में कैसे मन लगा सकते हैं सरल और असरदार उपाय जो आपके रिजल्ट पर सोने का सुहागा हो जाएगा।

पढ़ाई में मन न लगने के कारण

पढ़ाई में मन कैसे लगाए यह हम बाद में जानेंगे। लेकिन उससे पहले यह हम जान लेते हैं कि वह कौन बड़ा कारण है जिससे हम पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

  • सबसे पहले सभी विद्यार्थी की यही आदत रहती है कि उनके पास एंड्रॉयड मोबाइल रहता है जिनकी और वह बार-बार खींचते चले जाते हैं। वह खुद को रोकते हैं लेकिन फिर भी मोबाइल की नोटिफिकेशन बजने से वह उसकी ओर आकर्षित होकर मोबाइल चलाने लगते है।
  • पढ़ाई का उद्देश्य न होना कई सारे ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो बिल्कुल भी अपने लक्ष्य की ओर ध्यान नहीं देते कहां जाए तो ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो सिर्फ पढ़ते रहते हैं उनका अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य नहीं होता।जिसके कारण उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता।विद्यार्थी को अपने जीवन का एक निश्चित लक्ष्य बनाना चाहिए और उसको हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। ऐसे में उनका मन पढ़ाई में भी लगेगा क्योंकि लक्ष्य होगा तभी तो मन लगेगा ।अगर लक्ष्य नहीं होगा तो मन भी पढ़ाई में नहीं लगेगा।
  • गलत दिनचर्या और मस्तिष्क के थकावट।आजकल के विद्यार्थी देर रात तक जागते रहते हैं और मोबाइल चलाते हैं या कोई सोशल मीडिया में लगे रहते हैं लेकिन उनको यह नहीं पता है कि इससे उनको कितने नुकसान हो रहे है। देर रात तक जागने के कारण वह सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं फिर उनका मस्तिष्क भी ठीक से संतुलित नहीं हो पता है और नींद पूरी न लेने के कारण चिड़चिड़ापन और पढ़ाई में मन भी नहीं लगता है ,साथ ही साथ शारीरिक समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। विद्यार्थी को ध्यान देना चाहिए कि वह कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर ले और देर रात तक ना जगे और सुबह जल्दी से जल्दी उठने की कोशिश करें इससे उनका मस्तिष्क अच्छा रहेगा। जिससे उनका मन पढ़ाई में आसानी से लगना शुरू हो जाएगा।

पढ़ाई में मन लगाने के असरदार उपाय

  • शांत वातावरणअब आपके मन में लक्ष्य भी है और आप पढ़ाई भी करना चाहते हैं तो आपको एक सुनसान जगह पर जाकर पढ़ाई करना चाहिए।क्योंकि शोर वाले जगह पर आपका मन भटकेगी और उससे आपकी पढ़ाई में रुकावट आएंगी।शांत वातावरण में पढ़ाई करने से जो कुछ भी पढ़ते हैं वह याद रह जाता है।
  • टाइम टेबल बनाएं आप में से कई ऐसे लोग होंगे जो बिना टाइम टेबल के पढ़ते रहते हैं कभी भी किसी भी समय आपको ऐसा नहीं करना है आपको एक पेज में आपको टाइम टेबल बना लेना है अपने हिसाब से और फिर उसके हिसाब से आपको पढ़ाई करनी है,जिससे आप समय पर पढ़ाई कर पाएंगे इससे आपकी आदत बन जाएंगी।
  • लक्ष्य बनाए और पढ़ाई करेआपको सबसे पहले अपने दिमाग में एक लक्ष्य बनाना है जैसे की कोई चैप्टर है तो आपको लक्ष्य बनाना है कि यह चैप्टर आज में पढ़ कर रहूंगा इस तरह के लक्ष्य बनाने से आपका पढ़ाई में मन लगेगा।
  • पढ़ाई के दौरान ब्रेक आपको लगातार पढ़ते नहीं रहना है बीच-बीच में आपको 5 मिनट का ब्रेक जरूर लेना है ताकि इससे मन हल्का हो जाता है,और अच्छा महसूस होता है ,और जो कुछ भी पढ़ते हैं वह हमें समझ में आने लगता है। पढ़ाई करने में मन भी करता है लेकिन आप लगातार पढ़ोगे तो आप बोर हो जाओगे।
  • प्रेरणादायक कहानी और वीडियो देखें पढ़ाई से पहले आपको मोटिवेशनल वीडियो और कहानी पढ़नी है बड़े-बड़े महात्मा ज्ञानी की जिसमें आपको उनके संघर्ष की जानकारी मिलेगी, तो आपका मन भी सफलता की ओर दौड़ने लगेगा।
  • शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखेंपढ़ाई में मन लगाने के लिए आपको सुबह-सुबह जल्दी उठना है लगभग 4 से 5 के बीच में आपको उठ जाना है, और उस दौरान आपको आसन करना है। यह भी आपके लिए पढ़ाई मैं मन लगाने का एक तरीका है। जिससे आपका दिमाग तेज होगा और हल्का होगा जिससे पढ़ाई में मन लग सकेगा।

पढ़ाई में मन लगाने के लिए घरेलू उपाय

सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें।हल्दी वाला दूध या तुलसी की चाय पीने से दिमाग हल्का होता है।सुबह-सुबह आपको तांबे के बर्तन में रखा जल पीने से भी फायदा होगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

पढ़ाई में मन लगाने की कोई ट्रिक नहीं है आपको रोजाना पढ़ाई करना है,एक लक्ष्य बनाकर आपका मन बिल्कुल लगेगा।

याद रखें:Consistency is the key!

Thank You 🙏

Leave a Comment